फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Discovery launches three new channels in India

डिस्कवरी ने भारत में लांच किए तीन नए चैनल

Fri, 08 Aug 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Aug 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
Discovery launches three new channels in India

डिस्कवरी कम्यूनिकेशंस इंडिया ने शुक्रवार को तीन नए चैनल लांच करते हुए भारत में अपने चैनलों की संख्या बढ़ाकर 11 कर ली है। कंपनी ने हिंदी में मनोरंजक व जानकारियों से भरपूर कार्यक्रम पेश करने वाला चैनल इन्वेस्टीगेशन डिस्कवरी (आईडी) लांच किया है। इसके साथ ही दो हाई डेफिनेशन (एचडी) चैनल टीएलसी एचडी वर्ल्ड और एनिमल प्लैनेट एचडी वर्ल्ड अंग्रेजी में लांच किए गए हैं।

विज्ञापन


डिस्कवरी का आईडी चैनल देशभर में डिजिटल और एनालॉग दोनों ही नेटवर्कों के जरिए उपलब्ध कराया गया है। हैथ्वे पर इसे नंबर 24, सिटीकेबल पर चैनल नंबर 127 और डिश टीवी पर चैनल 128 पर देखा जा सकता है। डिस्कवरी के मुताबिक यह अपराध और रहस्य संबंधी कार्यक्रम पेश करने वाला हिंदी का पहला इंटरटेनमेंट चैनल है। टीएलसी एचडी वर्ल्ड और एनिमल प्लेनेट एचडी वर्ल्ड डिश टीवी के चैनल नंबर 49 और 52 नंबर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


तीनों नए चैनलों की लांचिंग के बारे में जानकारी देते हुए डिस्कवरी कम्यूनिकेशंस इंडिया के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट व जनरल मैनेजर, साउथ एशिया राहुल जौहरी ने बताया कि भारत में हमने अच्छी ग्रोथ हासिल की है। इसे देखते हुए हमने यहां अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए भारतीय दर्शकों को तीन नए चैनल उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्कवरी नेटवर्क ने भारतीय दर्शकों की पसंद और रुचियों को ध्यान में रखते हुए ही तीनों नए चैनलों के कार्यक्रमों व कंटेंट का निर्धारण किया है। इससे भारत के लोग अब हमारे 11 चैनलों के जरिए नए तरह के जानकारी, सूचना और मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed