फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Discovery Channel will premiere Revealed: Rann of Kutch on Monday

डिस्कवरी चैनल दिखाएगा रन ऑफ कच्छ की रहस्यमय सुंदरता

Fri, 05 Dec 2014 09:36 PM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन

डिस्कवरी चैनल दुनिया के सबसे विशाल खारे रेगिस्तानों में से एक की दास्तान दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है। ये है रन ऑफ कच्छ ।

विज्ञापन


चैनल रहस्यमय रन की अद्वितीय सुंदरता को ‘रिवील्ड- रन ऑफ’ कच्छ कार्यक्रम में दिखा रहा है। इसे सोमवार 8 दिसंबर को रात 9 बजे दिखाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के बारे में डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया पैसिफिक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और जनरल मैनेजर-साउथ एशिया एंड साउथ ईस्ट एशिया, राहुल जौहरी ने कहा कि डिस्कवरी चैनल अपने अनोखे स्थानीय कार्यक्रमों के जरिए भारत की विविध सभ्यता संस्कृति और मनोहारी द्रृश्यों को दिखाता है।

रिवील्ड: रन ऑफ कच्छ कार्यक्रम भव्य रन की परंपराओं, अनोखे वन्य जीवन और सांस्कृतिक झलक का एक यशोगान है। इस विशेष कार्यक्रम को करीब पूरे एक साल तक अलग-अलग मौसम में फिल्माया गया है। कार्यक्रम में दिखाया गया है कि किस तरह यहां मौसम रन का रूप बदलते रहते हैं।
विज्ञापन


मानसून में यहां पानी भर जाता है तो गर्मियों में ये नमक की सतह वाले विशाल मैदान में बदल जाता है। दर्शक इस खारे मैदान के चारों तरफ मौजूद दलदली इलाकों, कांटे वाले जंगलों और घास के मैदानों का सजीव अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सब विविधताएं मिला कर कच्छ के रन को शानदार जगह बनाती हैं।रिवील्ड: रन ऑफ कच्छ कार्यक्रम में कुछ ऐसे जीवों को दिखाया गया है जो कि शायद ही फिल्माए गए हों।

जैसे कि जमीन के नीचे रहने वाला डेजर्ट जिर्ड, शर्मीली डेजर्ट फॉक्स और विलुप्त हो चुका ढीनो ढार। कार्यक्रम में यह भी दिखाया जाएगा कि किस तरह भारतीय जंगली गधा 50 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच जाने वाले तापमान को भी झेल जाता है।

इस विशेष कार्यक्रम में दर्शक धरांग नामक गांव में शिवरात्रि के वार्षिक समारोहों को देखेंगे । इस समारोह में इस पूरे इलाके से अलग-अलग समुदाय हिस्सा लेने आते हैं। इसमें धार्मिक जुलूस, दावतें, लोक नृत्य और घुड़दौड़ का एक मुकाबला भी होता है।


बेहद उन्नत 3 डी ग्राफिक्स और अंतरिक्ष से ली गईं तस्वीरें दिखाती हैं कि किस तरह इस अनोखे क्षेत्र का निर्माण हुआ और कार्यक्रम ये भी दिखाता है कि कि जब ये जमीन समुद्र में रही होगी तो कैसी लगती रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed