{"_id":"88d3e59c-a146-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"discount-on-home-loans","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम लोन पर 5 फीसदी छूट की तैयारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
होम लोन पर 5 फीसदी छूट की तैयारी
अजीत सिंह/नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Apr 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले शहरी गरीबों को सस्ते होम लोन की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार अपने आखिरी साल में होम लोन पर 5 फीसदी की ब्याज छूट देने की तैयारी कर रही है।
फिलहाल 15 लाख रुपये तक के होम लोन पर सिर्फ एक फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलती है। लेकिन राजीव आवास ऋण योजना के जरिए सरकार निम्न आय वर्ग को 5 फीसदी की ब्याज छूट दे सकती है।
शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। ऐसा होने पर इन वर्गों के होम लोन पर 5-6 फीसदी की दर से ब्याज देय होगा।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निम्न आय वर्ग (एलआईजी) को 8 लाख रुपये और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 5 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज में 5 फीसदी सब्सिडी देने की योजना है।
विज्ञापन
योजना का फायदा ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के दायरे को भी बढ़ा दिया है।
सालाना एक लाख रुपये तक आमदनी वाले परिवार ईडब्ल्यूएस और दो लाख रुपये आय वाले परिवार एलआईजी माने जाएंगे। इस योजना के लिए एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तय किया जा सकता है।
आवासों की कमी पर मंत्रालय की ओर से तैयार रिपोर्ट के अनुसार, देश के सभी शहरों में करीब 1.87 करोड़ मकानों की कमी है।
इनमें से करीब 95 फीसदी कमी निम्न और आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के मकानों की है। सरकार मध्यम आय वर्ग को 15 लाख रुपये तक के होम लोन पर सिर्फ एक फीसदी ब्याज छूट देती है।