फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Disclose company board decisions within 15 minutes: Sebi

बोर्ड के फैसले 15 मिनट में बताएं: सेबी

Tue, 19 Aug 2014 09:18 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 19 Aug 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
Disclose company board decisions within 15 minutes: Sebi

बाजार नियामक सेबी ने सुझाव दिया है कि सभी लिस्टेड कंपनियों को डिवीडेंड, बोनस,फंड रेजिंग और बॉयबैक आदि पर फैसलों के बारे में बोर्ड की बैठक खत्म होने के 15 मिनट के अंदर जानकारी देनी चाहिए।

विज्ञापन


यह सुझाव लिस्टेड कंपनियों की ओर से समय पर और पर्याप्त डिस्क्लोजर सुनिश्चित करने के लिए सेबी के प्रयासों के तहत आया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक चर्चा पत्र में यह बात कही है।
विज्ञापन


सेबी के सुझाव के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों को वित्तीय नतीजों, स्वैच्छिक डिलिस्टिंग, कैपिटलाइजेशन के माध्यम से बोनस शेयर जारी कर पूंजी बढ़ाने के फैसले के बारे में भी जानकारी देनी होगी। 26 पेज के चर्चा पत्र के मुताबिक ये प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल की जा रही प्रैक्टिसेज की समीक्षा और विभिन्न बाजार प्रतिभागियों से विचार विमर्श के बाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed