फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   direct cash transfer scheme not a complex project says p chidambaram

जटिल नहीं है सीधे खाते में जमा योजना: एफएम

Mon, 24 Dec 2012 10:38 PM IST
पुडुचेरी/एजेंसी
पुडुचेरी/एजेंसी Updated Mon, 24 Dec 2012 10:38 PM IST
विज्ञापन
direct cash transfer scheme not a complex project says p chidambaram

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि सीधे खाते में जमा एक आसान तथा बिना खामी वाली योजना है, जिसे लक्षित वर्ग के लोगों के लिए पेश की जा रही है। पुडुचेरी सरकार और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि बैंकिंग प्रौद्योगिकी की उपलब्धता के साथ यह योजना जटिल व्यवस्था न होकर एक आसान कार्यक्रम है। बैठक का आयोजन राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने किया था।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि बैंकिंग प्रौद्योगिकी ब्लैक बॉक्स प्रौद्योगिकी नहीं है और इसमें गलती, भ्रष्टाचार या मानवीय हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है। सरकार देशभर में लक्षित वर्ग को विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी के 2,00,000 करोड़ रुपए जारी करने जा रही है। सरकार का इरादा इस योजना को 2013 के अंत तक देशभर में लागू करने का है।
विज्ञापन


उन्होंने बैंकरों और अधिकारियों से कहा कि वे इस योजना में लाभार्थियों को शामिल किया जाना सुनिश्चित करें। इन लोगों को पुडुचेरी में लागू की जाने वाली केंद्र द्वारा प्रायोजित 15 योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। चिदंबरम ने भरोसा जताया कि पहली जनवरी से पुडुचेरी में यह योजना सफलतापूर्वक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed