कैश सब्सिडी ट्रांसफर समय से लागू होना मुश्किल
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक बहुत अच्छी योजना है और इससे रसोई गैस की बिक्री में वर्तमान में चल रही तमाम तरह की गड़बड़ियों पर लगाम लग जाएगी। योजना के तहत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर 931 रुपये के बाजार मूल्य पर खरीदना होगा, जबकि इसपर सरकार की ओर से दी जाने वाली 520.50 रुपये की सब्सिडी की रकम उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।