{"_id":"e2676cac-4677-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"direct-cash-subsidy-give-priority-ministries-says-pmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीधे कैश सब्सिडी’ पर जी-जान से जुट जाएं मंत्रालय","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
‘सीधे कैश सब्सिडी’ पर जी-जान से जुट जाएं मंत्रालय
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 15 Dec 2012 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सभी मंत्रालयों से कहा है कि आगामी 1 जनवरी से लागू होने वाली ‘सीधे कैश सब्सिडी’ योजना के क्रियान्वयन पर जी-जान से जुट जाएं। साथ ही पीएमओ ने मंत्रालयों से इसके लिए शिविर लगाकर आधार के अंतर्गत पंजीयन प्रक्रिया तेज करने को भी कहा है।
विज्ञापन
आने वाले सप्ताह में योजना को लागू करने के लिए मंत्रालयों की पहली जिम्मेदारी सभी लाभार्थियों के आधार पंजीयन को पूरा करना है। इसके साथ ही मंत्रालयों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी लाभार्थियों के बैंक खाते हों, जिनमें आधार संख्या दर्ज हो।
विज्ञापन
पीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सभी मंत्रालयों को यह कार्य युद्ध स्तर पर करना होगा। शिविर के जरिए लाभार्थियों तक पहुंच बनाना सबसे बेहतर तरीका है। केंद्र सरकार की योजना 51 जिलों में 34 योजनाओं में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में नकद सब्सिडी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
इसके अलावा, योजना आयोग को 10-15 दिसंबर के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए एक तारीख तय करने को कहा गया है। पीएमओ ने कहा है कि अगले सप्ताह जब जिलाधिकारी बैठक में आएंगे तो उन्हें यह स्पष्ट निर्देश देने की जरूरत है कि वह इस योजना का क्रियान्वयन कैसे करेंगे। इसके लिए योजना आयोग आवश्यक तैयारियां करेगा।