{"_id":"aa31a6a3aa3e20b9e6cd7d0d93096c65","slug":"diesl-pirce-once-again-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल 50 पैसे महंगा, पेट्रोल में बदलाव नहीं","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डीजल 50 पैसे महंगा, पेट्रोल में बदलाव नहीं
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Dec 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमत आधी रात से प्रभावी हो गई है। इस वृद्धि में स्थानीय कर शामिल नहीं है।
विज्ञापन
इस तरह दिल्ली में डीजल की कीमत 57 पैसे बढ़कर 53.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकार ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को डीजल की कीमत में हर माह मामूली बढ़ोतरी करने का अधिकार दे रखा है। इसी के तहत यह वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
कंपनियों का दावा है कि उन्हें डीजल की बिक्री से प्रति लीटर 9.99 रुपये का नुकसान हो रहा है। बढ़ोतरी के बाद मुंबई में डीजल की कीमत 60.70 रुपये और चेन्नई में 57.23 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
जनवरी के बाद से डीजल की कीमत में यह 11वीं बढ़ोतरी है। आमतौर पर कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को कीमत में संशोधन करती है।
एक नवंबर को पेट्रोल की कीमत में 1.15 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों को डीजल के अलावा प्रति लीटर केरोसिन पर 36.20 रुपये और रसोई गैस सिलेंडर पर 542.50 रुपये का नुकसान हो रहा है।
कंपनियों का कहना है कि रुपये की कीमत में गिरावट के कारण नवंबर के शुरू की तुलना में उनका नुकसान बढ़ गया है।