{"_id":"2465e77e-ba71-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"diesel-s-price-is-cheaper-than-petrol-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा शहर, जहां डीजल से सस्ता है पेट्रोल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऐसा शहर, जहां डीजल से सस्ता है पेट्रोल
पणजी/एजेंसी
Updated Mon, 13 May 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जहां डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। हालांकि ये शुक्रवार को डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद हुआ है।
ये शहर है गोवा। गोवा में पेट्रोल डीजल से सस्ता हो गया है। पेट्रोल की मौजूदा कीमत 52.10 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 90 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 52.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
गोवा में मनोहर पर्रिकर सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट शुल्क में 0.1 प्रतिशत कमी कर दी है जिसके बाद से राज्य में पेट्रोल की कीमत देशभर में सबसे कम है।
विज्ञापन
ऑल गोवा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परेश जोशी ने कहा कि पेट्रोल की कीमत कम होने से उपभोक्ताओं को फायदा होगा। जनवरी के बाद से यह चौथी बार है जब डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
इससे पहले मार्च में डीजल 45 पैसे महंगा किया गया था। जब से डीजल को सरकारी नियंत्रण से आंशिक रूप से मुक्त किया गया है तब से डीजल के दाम में हर महीने 45 से 50 पैसे की बढ़ोतरी की जा रही थी लेकिन अबकी बार एक रुपये की बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगी।