फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   diesel prices will be reviewed every fortnight

प्रत्येक पखवाड़े होगी डीजल कीमतों की समीक्षा

Fri, 18 Jan 2013 09:32 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Jan 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
diesel prices will be reviewed every fortnight

डीजल के दाम में जनवरी अंत तक एक दफा फिर से इजाफा हो सकता है। पेट्रोलियम कंपनियों ने इसका संकेत दे दिया है। आम उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम पर से आंशिक सरकारी नियंत्रण हटने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने प्रत्येक पखवाड़े इसकी समीक्षा करने का निर्णय लिया है। तेल कंपनियां कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत और एक्सचेंज दर के उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 50-60 पैसे प्रति लीटर तक डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल के निदेशक(वित्त) पीके गोयल ने साफ किया है कि डीजल के दाम की समीक्षा प्रत्येक पखवाड़े की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मासिक स्तर पर भी कीमतों की समीक्षा हो सकती है। सूत्रों की माने तो थोक खरीदारों के लिए डीजल कीमत की समीक्षा नियमित रुप से प्रत्येक माह के 1 और 16 तारीख को होगी। उल्लेखनीय है कि फिलहाल पेट्रोल के दाम प्रत्येक माह घटाए-बढ़ाए जाते हैं। जबकि हवाई ईंधन मूल्य की समीक्षा भी प्रत्येक पखवाड़े की जाती है।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण यह है कि तेल कंपनियों को पेट्रोल बिक्री पर फिलहाल कोई नुकसान नहीं हो रहा है। कंपनियां पेट्रोल की तर्ज पर डीजल की अंडर रिकवरी भी कम करना चाहती हैं। माना जा रहा है कि रक्षा, रेलवे, राज्य परिवहन, कृषि और उद्योगों को 9.25 पैसा प्रति लीटर की अधिक कीमत और आम उपभोक्ताओं के लिए 45 पैसा प्रति लीटर डीजल के दाम में इजाफा करने से सालाना सब्सिडी में करीब 15 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed