फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   diesel prices to be hiked 40 to 50 paise every month says moily

अब हर महीने बढ़ेंगे डीजल के दाम: मोइली

Sat, 02 Feb 2013 12:26 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
diesel prices to be hiked 40 to 50 paise every month says moily

महंगाई की आग को अब प्रत्येक माह डीजल की बढ़ी हुई कीमतें भड़काएगी। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनियां प्रत्येक माह डीजल के दाम में 40-50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आगे सरकार के अगले आदेश तक जारी रहेगा। इस आधार पर फरवरी में डीजल के दाम एक दफा फिर से बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


मोइली ने कहा कि ऐसा करने से डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों को हो रहे घाटे की भरपाई हो सकेगी। डीजल की थोक खरीददारी पर चर्चा करते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने उनके राज्य सड़क परिवहन निगम को थोक  में डीजल खरीदने से मना कर दिया है। यह भी कहा गया है कि वह तेल कंपनियों से सीधे डीजल खरीदने की बजाए अपनी बसों के लिए तेल स्थानीय पेट्रोल पंपों से खरीदें।
विज्ञापन

 
फिलहाल ये निगम अपने निजी उपयोग के लिए डीजल को सीधे तेल कंपनियों से खरीदते हैं। मोइली ने कहा कि इस मामले पर फिर से गौर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बसों को पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने का निर्देश देने की जगह राज्य सरकारों को डीजल पर वैट और बिक्री कर कम करना चाहिए ताकि ईंधन सस्ता हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार ने 17 जनवरी को डीजल के दाम में 45 पैसे प्रति लीटर की आंशिक वृद्धि करते हुए थोक खरीददारों के लिए डीजल बाजार मूल्य पर बिक्री का फरमान जारी किया था। यह भी साफ किया गया था कि तेल कंपनियां अपने घाटे की भरपाई के लिए आंशिक रूप से डीजल के दाम बढ़ाने को स्वतंत्र होंगी।


फिलहाल डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों की अंडर रिकवरी 9 रुपये 22 पैसे प्रति लीटर है। जबकि बाजार मूल्य से कम कीमत पर डीजल, केरोसिन और घरेलू गैस की बिक्री पर सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना कुल 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed