{"_id":"0ac101a8-6050-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"diesel-prices-may-be-hiked-up-today-by-cabinate","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 से 9 हुए रियायती सिलेंडर, डीजल बाजार के हवाले","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
6 से 9 हुए रियायती सिलेंडर, डीजल बाजार के हवाले
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने रियायती सिलेंडरों की संख्या 6 से बढा़कर 9 कर दी है और डीजल की कीमत को बाजार के हवाले कर दिया है। डीजल की कीमत में वृद्घि या कमी का फैसला अब तेल कंपनियां करेंगी।
विज्ञापन
कैबिनेट ने एलपीजी और केरोसिन के दामों में वृद्घि नहीं की है। सिलेंडरों की संख्या बढ़ाना उपभोक्ताओं के लिए जहां राहत भरा माना जा रहा है वहीं डीजल की कीमत को बाजार के हवाले करने से आम आदमी पर तगड़ी मार पड़ने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक के बाद गुरुवार को पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने बताया कि रियायती सिलेंडरों की संख्या 6 बढ़ाकर 9 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एलपीजी के दाम में वृद्घि नहीं की गई है।
विज्ञापन
मोइली ने बताया कि कैबिनेट ने डीजल के दाम को बाजार के हवाले करने का फैसला लिया है। अब तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर डीजल की कीमत के बारे में फैसला करेंगी।
इससे पहले आज चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को सिलेंडरों की संख्या की वृद्घि करने के लिए हरी झंडी दे दी। गौरतलब है कि तीन राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण केंद्र ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी।
मोइली ने बुधवार को कहा था कि डीजल और रसोई गैस कीमतों की समीक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने केलकर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति के समक्ष पेश कर दिया है।
गौरतलब है कि केलकर समिति ने अपनी सिफारिशों में डीजल के दाम 4 रुपए और केरोसिन दो रुपए प्रति लीटर, एलपीजी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाने का सुझाव दिया है। बाजार मूल्य से कम कीमत पर ईंधन बिक्री के कारण चालू वित्त वर्ष में सरकार को 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की उम्मीद है।