फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Diesel price rise again

चुनाव खत्म होते ही फिर बढ़े डीजल के दाम

Tue, 13 May 2014 05:16 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
Diesel price rise again

देश में लोकसभा के लिए मतदान खत्म होने के बाद सरकार ने डीजल के भाव में 1.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें सोमवार आधी रात से प्रभावी होंगी। इस वृद्धि में स्थानीय कर शामिल नहीं है।

विज्ञापन


अब दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 1.22 रुपये बढ़कर 56.71 रुपये हो गई है। इसी तरह डीजल का भाव कोलकाता में 1.27 रुपये बढ़कर 61.38 रुपये, मुंबई में 1.35 रुपये बढ़कर 65.21 रुपये और चेन्नई में 1.32 रुपये बढ़कर 60.50 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

1.09 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

Diesel price rise again

इससे पहले एक मार्च को डीजल की कीमत बढ़ाई गई थी। सोमवार की वृद्धि के बावजूद कंपनियों को एक लीटर डीजल की बिक्री पर 5.71 रुपये का नुकसान होगा।

कंपनियां हर माह 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी करती हैं लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण वे एक अप्रैल और एक मई को ऐसा नहीं कर पाई थीं।

जनवरी 2013 में केंद्र सरकार ने डीजल पर नुकसान को कम करने के लिए सरकारी तेल कंपनियों को हर माह कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की छूट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed