{"_id":"c15d6582-e255-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"diesel-price-hiked-by-50-paise-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के बाद अब डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पेट्रोल के बाद अब डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 01 Jul 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर (वैट अतिरिक्त) की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। नई दरें सोमवार मध्य रात्रि से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
सरकार ने इस साल 17 जनवरी को तेल विपणन कंपनियों को लागत से कम कीमत पर डीजल बेचने से होने वाली अंडर रिकवरी को पूरा करने के लिए हर माह इसके दाम में 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी करने की छूट दी थी। तब से कंपनियां हर माह दाम में वृद्धि कर रही हैं।
विज्ञापन
इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी बढ़े हैं। कंपनी का कहना है कि वर्तमान कीमत पर डीजल बेचने से उसकी अंडर रिकवरी प्रति लीटर 8.10 रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
शहर ------- नए दाम ------- पुराने दाम ------- बढ़ोतरी
दिल्ली ------- 50.84 ------- 50.26 ------- 0.58
कोलकाता ------- 55.16 ------- 54.57 ------- 0.59
मुंबई ------- 57.61 ------- 56.99 ------- 0.62
चेन्नई ------- 54.15 ------- 53.54 ------- 0.61
(रुपये/लीटर)