{"_id":"d8c24d75facac2071a7a8ba5fdbe0c20","slug":"diesel-petrol-prices-likely-to-be-cut-by-rs-2-50-litre-hindi-news-vs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज : पेट्रोल और डीजल के दाम फिर घटेंगे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गुड न्यूज : पेट्रोल और डीजल के दाम फिर घटेंगे
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर घटने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर और झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने की तैयारी में है। खबर है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 पैसे की कमी की जा सकती है।
ऐसी स्थिति में अगस्त माह के बाद से पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठवीं बार कटौती होगी। डीजल के सरकारी नियंत्रण से मुक्त होने के बाद यह पहली कटौती होगी। इसी माह केंद्र सरकार ने डीजल को डी रेग्यूलेट कर चुकी है जिसके चलते डीजल की कीमत 3 रुपये 37 पैसे कम हो चुकी थी। मात्र दो सप्ताह में डीजल की कीमत में 11 फीसदी की कमी आई है जिससे महंगाई कम होने की उम्मीद बन रही है।

विधानसभा चुनावों की तैयारी का असर!
18 अक्तूबर को सरकार ने डीजल को डी रेग्यूलेट करने की घोषणा करते हुए इस पर सब्सिडी समाप्त कर दी थी। इस घोषणा के बाद सरकारी तेल कंपनियों को बाजार भाव पर डीजल के दाम वसूलने की अनुमति मिल गई थी। उसी वक्त डीजल की कीमतों में 3.37 रुपये की कटौती की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक ईंधन सस्ता करने का कदम जम्मू कश्मीर और झारखंड में होने जा रहे चुनावों के चलते उठाया जा रहा है। हालांकि सरकार के सूत्र दावा कर रहे हैं कि चूंकि दोनों ही तरह के ईंधन सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो चुके हैं और इनकी कीमत में उतार चढाव का असर चुनाव आचार संहिता पर नहीं पड़ने वाला।