फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   diesel petrol prices changed

आधी रात से सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए नई कीमत

Tue, 01 Mar 2016 08:33 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
diesel petrol prices changed

बजट आने के साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी फेरबदल किया है। इसके तहत कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए 2 पैसे प्रति लीटर की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 56.61 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले 17 फरवरी बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 32 पैसे की कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 59.63 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।

विज्ञापन

डीजल हुआ महंगा

diesel petrol prices changed

वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। डीजल की कीमत 1 रुपए 47 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 46.43 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में किया गया ये बदलाव आधी रात के बाद से यानी 1 मार्च से लागू हो जाएगा।

इससे पहले डीजल की कीमतों में 17 फरवरी बुधवार को 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 44.96 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed