फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   diesel petrol price cut

पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी हुई सस्ती

Wed, 01 Apr 2015 07:23 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
diesel petrol price cut

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही सरकार ने लोगों को एक खास तोहफा दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने की वजह से डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी कम कर दी गई हैं।

विज्ञापन


डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है, जबकि पेट्रोल की कीमतों में 49 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 60.49 रुपए प्रति लीटर थी, जो इस कटौती के बाद 60 रुपए हो गई है। वहीं दूसरी ओर 49.71 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला डीजल इस कटौती के बाद 48.50 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

विज्ञापन

सस्ती हुई सीएनजी

diesel petrol price cut

देश के लोगों के लिए खुशखबरी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के बाद अब दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सीएनजी की कीमतों में भी 60 पैसे प्रतिकिलो की कटौती कर दी गई है। केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को प्राकृतिक गैस के दाम कम कर दिए थे।

सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम घटाकर 4.66 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिए हैं। पहले इसकी कीमत 5.05 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी। यह कीमत अप्रैल से सितंबर 2015 तक के लिए तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed