{"_id":"21a020a4-6e86-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"diesel-may-get-costly-for-bus-truck-and-luxury-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस, ट्रक, लग्जरी गाड़ियों को मिलेगा महंगा डीजल!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बस, ट्रक, लग्जरी गाड़ियों को मिलेगा महंगा डीजल!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Feb 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार डीजल की बिक्री के नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय बस, ट्रक और लग्जरी गाड़ियों को बाजार भाव पर डीजल देने का नियम बना सकता है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने डीजल के थोक और खुदरा बिक्री के नियमों को स्पष्ट बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोईली ने बताया कि राज्यों में डीजल की खुदरा और थोक बिक्री को लेकर विवाद पैदा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि थोक खरीदारों के एक वर्ग ने खुदरा में डीजल खरीदना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए नियमों में बदलाव पर विचार हो रहा है ताकि थोक और खुदरा का विवाद खत्म हो और डीजल की काला बाजारी रुके।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने नियमों को लेकर सुझाव देने के लिए ही पेट्रो कंपनियों की एक कमेटी बनाई है। ये कमेटी थोक व खुदरा खरीदारों के लिए डीजल के दो दामों से पैदा हुए विवाद को खत्म करने के लिए सुझाव देगी। बताया जा रहा है कि ये कमेटी बस, ट्रक और लग्जरी गाड़ियों को रिटेल पेट्रोल पंप पर भी बाजार भाव में डीजल देने की सिफारिश कर सकती है।