{"_id":"3c52f0c4-5c17-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"diesel-lpg-prices-prompt-decision-on-increasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ाने पर निर्णय शीघ्र","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ाने पर निर्णय शीघ्र
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव पर जल्द ही केंद्र सरकार की मुहर लग सकती है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि ईंधन मूल्य में इजाफे के साथ सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने का निर्णय यथाशीघ्र लिया जा सकता है। इस बाबत केलकर समिति की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए तमाम विकल्पों पर ध्यान दे रही है। साथ ही सियासी नफा-नुकसान को देखते हुए रसोई गैस की संख्या बढ़ाने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है। हालांकि सरकार के भीतर ईंधन मूल्य वृद्धि पर पूरी तरह से सहमति अभी नहीं बन सकी है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति जल्द इस मामले पर निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बाजार मूल्य से कम कीमत पर डीजल और एलपीजी की बिक्री से सरकार को मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 1,60,000 करोड़ का नुकसान हो सकता है। इसलिए डीजल के दाम चार रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, केरोसिन की कीमत भी दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि रियायती रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने पर वित्त मंत्रालय सहमत नहीं है। वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि अतिरिक्त सब्सिडी बोझ को सरकार उठाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए एलपीजी की कीमतों में इजाफा कर रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने का विकल्प तलाशा गया है।