फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   diamond_500crore rupee_america

500 करोड़ में बिका गुलाबी हीरा

Fri, 15 Nov 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Nov 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
diamond_500crore rupee_america

हीरा होता ही बेशकीमती है। यदि वह ‘पिंक स्टार’ हीरा हो तो कहना ही क्या। गुलाबी रंग वाला बेहद चमकीला, चिकना और खूबसूरत। इसने जेनेवा में एक नीलामी के दौरान सबसे महंगा हीरा होने का रिकॉर्ड बना डाला।

विज्ञापन


नीलामी करने वाली कंपनी सोदबी ने बताया कि 59.60 कैरेट का यह हीरा आठ करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग पांच अरब रुपये) में बिका है। इसमें दलाली भी शामिल है, वास्तविक बोली सात करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर रही।
विज्ञापन


पिछला रिकॉर्ड ग्राफ ‘ पिंक’ नामक हीरे का था, जो वर्ष 2010 में लगभग चार करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर में बिका था।

सोदबी के विक्रय निदेशक मैथ्यू विगमैन ने बताया, ‘हीरा आइजैक वुल्फ ने खरीदा है और इसे ‘पिंक ड्रीम’ नाम दिया है। वुल्फ न्यूयॉर्क के हीरा व्यापारी हैं। ‘पिंक स्टार’ का आकार 2.69 सेंटीमीटर गुणा 2.06 सेंटीमीटर है। डीबीयर्स कंपनी ने यह हीरा अफ्रीका की खदान से निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed