{"_id":"a4b9bf60c9e58b720227b78c55f57cfd","slug":"dhanterash-is-good-for-investment-and-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश और खरीदारी के लिए भी शुभ है इस बार धनतेरस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
निवेश और खरीदारी के लिए भी शुभ है इस बार धनतेरस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के अवसर पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता रहा है, लेकिन निवेश के लिहाज से भी इस साल धनतेरस अच्छा माना जा रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है और चांदी करीब 50 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
विज्ञापन
बीते कुछ माह पहले बाजार का आकलन था कि दीवाली के समय सोना 33 हजार के स्तर पर रहेगा। मगर ग्लोबल कारणों के साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत स्थिति और अमेरिका में राहत पैकेज जारी रहने के कारण सोने में ग्लोबल स्तर पर ठहराव है।
विज्ञापन
बाजार में ग्राहकी की बात करें तो ज्वेलरों का मानना है कि सोने के दाम में गिरावट के बावजूद ग्राहकी कम है। दिल्ली बुलियन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोयल चांदीवाला का कहना है कि बाजार में मंदी है और सरकार की नीतियों के कारण सोने की किल्लत है।
विज्ञापन
एमएलएसएस के निदेशक हिमांशु शेखर का कहना है कि इस बार धनतेरस पर डिलीवरी का प्रेशर नहीं है। लेकिन निवेश के लिहाज से तो सोने की खरीददारी अच्छी रहती है। बैंकों में सोना नहीं बिक रहा, लेकिन पुरानी साख वाले ज्वेलर सिक्के खूब बेच रहे हैं।
सीपी कृष्णन, पूर्णकालिक निदेशक, जियोजित कॉमट्रेड ने बताया कि सोना अभी सस्ता है। अमेरिका में राहत का दौर कम से कम जनवरी तक जारी रहेगा। राहत समाप्त होने के बाद दुनिया भर में सोने की कीमतों में उछाल का आकलन है। ऐसे में परंपरागत रूप से भी धनतेरस सोने की खरीददारी के लिए शुभ है।
नवीन माथुर, एसो. निदेशक (कमोडिटी), एंजल ब्रोकिंग ने बताया कि निवेश के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना हो तो लंबी अवधि के लक्ष्य के साथ खरीदना चाहिए। खरीददारी का अधिक फायदा करीब पांच साल बाद दिखेगा। छोटी अवधि के निवेशक खरीददारों को सिर्फ मुहूर्त की खरीददारी करनी चाहिए।