फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Destination proposals on Valentine’s Day by Wego.com 

वैलेंटाइन डे पर वेगो लाएं हैं बेहतरीन डेस्टीनेशन

Wed, 11 Feb 2015 08:59 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन

एशिया पैसिफिक और मिडिल ईस्ट में अग्रणी ट्रैवेल सर्च साइट वेगो ने वैलेंटाइन डे के लिए कुछ बेहतरीन डेस्टीनेशन का खुलासा किया है।

विज्ञापन


यात्रा हमेशा एक रोमांटिक अहसास सेे जुड़ी होती है। अनजाने और पहले से न देखे गए स्थलों की यात्रा नई खोजों और नए अनुभव से आपका साक्षात्कार कराती है। ऐसे में इससे बड़ी कोई रोमांटिक यात्रा नहीं होती है, जहां आप शादी के प्रस्ताव के लिए जाएं।

वेगो के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर जोछिम होल्ते ने कहा कि कुछ देशों में डेस्टीनेशन वेडिंग बेहद लोकप्रिय है। खास कर भारत, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण पूर्व एशिया में इसके लिए ज्यादा आकर्षण है।

विज्ञापन


शादी के दिन से पहले जहां आपने अपने साथी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, इसकी कहानी और यादें कई पीढ़ियों के साथ साझा की जाती हैं।

ऐसे में शादी के प्रस्ताव को यादगार बनाने के लिए विशेष जगह का चुनाव करना अहम है। वैलेंटाइन डे पर शादी के प्रस्ताव के लिए आप छोटा प्लेन या हेलीकॉप्टर आस्ट्रेलिया में विटसंडे आइलैंड पर ले जाकर आप एक स्पेशल रिंग अपने साथी को पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेरी से हांगकांग से मात्र एक घंटे की दूरी पर गेमिंग और एंटरटेनमेंट कैपिटल मकाउ है। यहां पर आप  बंजी जंप के साथ आप शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।

अगर आप को पानी पसंद है तो आप कुआलाल्ंपुर के अक्वारिया जा सकते हैं। शानदार अक्वेरियम कई प्रपोजल पैकेज की पेशकश करता है। जब आप भारत और प्रेम के बारे में सोचते हैं तो सिर्फ एक नाम दिमाग में आता है।


प्यार के नाम पर बना ताजमहल रोमांस को चरम पर पहुंचाता है। इसके अलावा आप लग्जरी होटल में तब्दील की गई ऐतिहासिक जगहों जैसे जयपुर में ओबेराय राजविलास या ताज लेक पैलेस जा सकते हैं। यहां के शानदार माहौल को आप और आपके साथी जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed