फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   despite strict gold imports will be double

कड़ाई के बावजूद दो गुना होगा सोने का आयात

Wed, 29 May 2013 08:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 29 May 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
despite strict gold imports will be double

चालू खाते के घाटे और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने के लिए सोने के आयात को हतोत्साहित करने के सरकार के उपायों के बावजूद इसकी कीमतों में आई गिरावट और वैवाहिक मांग में तेजी के चलते चालू वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में देश में 350 से 400 टन सोने का आयात होगा।

विज्ञापन


अनुमान विश्व स्वर्ण परिषद (वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जताया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2013 की दूसरी तिमाही में सोने के आयात में सालाना आधार पर 200 फीसदी का उछाल देखने को मिलेगा और इस तिमाही के दौरान किया जाने वाला स्वर्ण आयात 2012 में पूरे साल के दौरान हुए आयात का करीब आधा होगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक चालू वर्ष की पहली तिमाही में भारत में 256 टन सोने का आयात हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में सोने की छड़ों और सिक्कों में निवेश में 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और यह 97 टन पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों और कई देशों के केंद्रीय बैंकों द्वाराकठोर मौद्रिक नीति अपनाने की संभावना से ग्लोबल बाजार में इस वर्ष अप्रैल के मध्य में सोने के भाव दो वर्ष के न्यूतनम स्तर 1321.35 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया था।

डब्ल्यूजीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सोने की मांग में भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशियाई क्षेत्र में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और अप्रैल-जून तिमाही में इसकी मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। परिषद ने कहा कि वर्ष 2013 में भारत में कुल मिलाकर 865 टन से लेकर 965 टन के बीच सोने के आयात का अनुमान है।


रिपोर्ट के अनुसार चीन में इस वर्ष अप्रैल में सोने की मांग 160 से 170 टन के आसपास रही और चालू वर्ष में कुल मांग 880 टन के करीब रहने का अनुमान है, जबकि पहले इसके 780 से 880 टन के बीच रहने की संभावना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed