फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   despite government measures weak business environment

सरकारी उपायों के बावजूद कारोबारी माहौल कमजोर

Sun, 06 Jan 2013 08:28 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jan 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
despite government measures weak business environment

सरकार द्वारा पिछले कुछ महीनों में आर्थिक सुधार के कई उपाय पेश किये जाने के बावजूद देश के माइक्रो इकोनॉमिक परिदृश्य में लगातार गिरावट आ रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का बिजनेस कान्फिडेंस सूचकांक 50 अंकों से नीचे आ गया है।

विज्ञापन


सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी का कहना है कि सूचकांक में गिरावट व्यावसायिक माहौल की कमजोरी को दर्शाता है। यह चिंताजनक स्थिति है। मौजूदा स्थिति में नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता है। हालांकि सरकार की ओर से हाल के महीनों में किए गए सुधार के उपायों से बेहतर परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन


सीआईआई का मानना है कि देश में व्यवसायिक माहौल सुधारने के लिए आगे भी सुधार की प्रक्रिया चालू रहनी चाहिए। सीआईआई के सर्वे में ज्यादातर लोगों ने यह प्रतिक्रिया दी है कि घरेलू आर्थिक विकास, उच्च ब्याज दर, ढांचागत और संस्थागत मामले फिलहाल प्रमुख चिंता का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में शामिल 38.9 फीसदी ने माना है कि सरकार के जरिए किये गए सुधार के उपायों का निवेश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इसलिए ज्यादातर कंपनियों ने माना है कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर 5.5 से छह फीसदी के बीच रहने की संभावना है।

सर्वे में यह भी कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शेष महीनों में महंगाई और राजकोषीय घाटे का ट्रेंड जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed