{"_id":"c5290afa-4132-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"deposits-your-money-in-any-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी बैंक में जमा करवाएं अपना पैसा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किसी भी बैंक में जमा करवाएं अपना पैसा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप किसी भी बैंक में जाकर पैसा जमा करवा सकते है, चाहे उस बैंक में आपका खाता हो या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की महत्वाकांक्षी योजना से लाखों बैंक उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन
तमाम लोग अपने प्रदेशों से बाहर काम करने के लिए आते हैं। इन लोगों को जब अपने घर के किसी सदस्य के बैंक खाते में रुपये जमा करवाने होते हैं तो बैंकों में लंबी-लंबी लाइनों में जूझना पड़ता है। मगर, आरबीआई की नई योजना के बाद अब लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता किसी भी बैंक में जाकर एनईएफटी के माध्यम से बैंक खाते में रुपये जमा करवा सकता है। चाहे वह कोई निजी बैंक हो या फिर राष्ट्रीयकृत बैंक, इसके लिए उपभोक्ता को रुपए जमा करवाते समय एनईएफटी फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
इसमें उसे मूल बैंक का नाम, खाता नंबर, खाताधारक का नाम और अपनी बैंक शाखा का आइएफसी कोड भरना होगा। देश भर में करीब 91 हजार बैंक शाखाओं में एनईएफटी सुविधा मौजूद है। इसके माध्यम से बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए दस हजार रुपये तक के लिए अधिकतम तीन रुपए तथा पचास हजार रुपए तक के लिए छह रुपए का शुल्क लिया जाएगा।