फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   dena bank discount processing fee

देना बैंक ने प्रोसेसिंग शुल्क में दी छूट

Fri, 19 Oct 2012 09:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 19 Oct 2012 09:42 PM IST
विज्ञापन
dena bank discount processing fee

सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने त्योहारी मौसम को देखते हुए 31 अक्तूबर तक होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। बैंक के अनुसार, पर्सनल और गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की रियायत मिलेगी।

विज्ञापन


बैंक ने देना ट्रेड फाइनेंस स्कीम के दो करोड़ रुपये तक के लोन पर प्रोसेस फीस में 50 फीसदी रियायत को आगे बढ़ा दिया है। देना डॉक्टर स्कीम के तहत क्लिनिक और चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये तक पर भी प्रोसेस शुल्क में रियायत को 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


देना बैंक ने अपने होम, कार, शिक्षा और पर्सनल लोन पर 4 सितंबर को ही ब्याज दर कम की थी। वर्तमान में बैंक की होम लोन पर ब्याज दर 10.45 से 11 फीसदी, कार लोन पर 11 से 12 फीसदी, शिक्षा पर 12 और पर्सनल लोन पर पर 13-14 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed