{"_id":"d7f8a688-2f47-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"demand-increase-for-online-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नौकरियों की मांग बढ़ी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऑनलाइन नौकरियों की मांग बढ़ी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 10:43 PM IST
विज्ञापन
देश में इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और टेलीकॉम जैसे सेक्टरों में नई नियुक्तियां होने से अक्तूबर के दौरान ऑनलाइन नौकरियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। रोजगार पोर्टल मॉनस्टर डॉट कॉम के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
मॉनस्टर डाट कॉम का रोजगार सूचकांक अक्तूबर में 3 अंक बढ़कर 135 पर पहुंच गया। सितंबर में यह 132 अंक था। ऑनलाइन नियुक्ति की गतिविधियों में लगातार दूसरे माह तेजी दर्ज की गई है। सितंबर में आंकड़ा अगस्त के 126 अंक से उछलकर 132 पर पहुंच गया था। सालाना आधार पर सूचकांक में 13 फीसदी की वृद्धि हुई है। अक्तूबर 2011 में रोजगार सूचकांक 119 अक पर था।
विज्ञापन
मॉनस्टर डाट कॉम के एमडी (भारत-मध्य एशिया/दक्षिण पूर्व एशिया) संजय मोदी का कहना है कि मॉनस्टर रोजगार सूचकांक में दोहरे अंक की वृद्धि मौजूदा अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों के भरोसे को व्यक्त करता है। सर्वे के मुताबिक, सेक्टरवार बीपीओ, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, ट्रेवल, मीडिया और रीयल एस्टेट सेक्टर में नई नियुक्तियों की गतिविधियों में अच्छी खासी तेजी आई है।
विज्ञापन
रोजगार सूचकांक मासिक आधार पर नौकरियों की ऑनलाइन मांग का एक सूचक है। अक्तूबर में सूचकांक के 27 उद्योग सेक्टरों में से 24 में ऑनलाइन रोजगार की उपलब्धता बढ़ी है। आईटी और गारमेंट कैटेगरी में गिरावट रही, जबकि लॉजिस्टिक सेगमेंट में यह अपरिवर्तित रहा। देश के 13 सर्वे में हुई समीक्षा में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, कोच्चि, बड़ौदा, कोयंबटूर और जयपुर में नियुक्तियों की ऑनलाइन डिमांड में तेजी आई है।