{"_id":"e6114f0cfc43a4992a963ffbfbb40239","slug":"delhi-is-best-city-of-india-for-start-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार शुरू करने के लिए ये शहर है नंबर 1","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कारोबार शुरू करने के लिए ये शहर है नंबर 1
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कारोबार शुरू करने के लिहाज से राजधानी दिल्ली देश में सबसे बेहतरीन जगह है। इसके बाद पटना, जयपुर, हैदराबाद और भुवनेश्वर का नंबर है।
विज्ञापन
व्यवसाय के लिहाज से भारत के 17 शहरों को विभिन्न पैमानों पर आंकने वाली विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य शहरों की अपेक्षा नई दिल्ली में कारोबार शुरू करना ज्यादा आसान है जबकि कारोबार समेटना हो, तो इसके लिए हैदराबाद सही जगह है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार वाणिज्य का बड़ा केंद्र होने के बावजूद बंगलूरू में व्यवसाय शुरू करना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए बहुत ज्यादा नियामक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। नई दिल्ली में कोई व्यवसाय शुरू करने के लिए जहां सामान्यत: 32 दिन लगते हैं, वहीं बंगलूरू में किसी कंपनी का पंजीकरण भर कराने में 40 दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कंपनी शुरू करने के लिए कुल 11 नियामक मंजूरियां लेनी पड़ती हैं, जबकि बंगलूरू में इनकी संख्या 13 है। रिपोर्ट के अनुसार कोई व्यवसाय समेटना हो तो यह काम हैदराबाद में ज्यादा आसानी से हो जाता है।
इसके बाद लुधियाना, मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर का नंबर है। हैदराबाद में व्यवसाय बंद करने के लिए प्रक्रियाएं औसतन सात दिन में पूरी हो जाती हैं, जबकि कोलकाता में इसमें 11 दिन लग जाते हैं।