फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   delayed power project can now get boost

अटके पावर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

Sat, 31 May 2014 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 May 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
delayed power project can now get boost

पर्यावरण मंजूरी, नीतिगत जड़ता और बैंकों से कर्ज न मिलने आदि की समस्याओं से जूझ रहे पावर प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने की तैयारी है।

विज्ञापन


मोदी सरकार इसकेलिए नया रोडमैप तैयार कर सकती है। जिससे कि प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके। इसी कवायद को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, पीयूष गोयल ने वित्त मंत्री अरूण जेटली से भी मुलाकात की है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पॉवर सेक्टर के बहुत सारे प्रोजेक्ट पर्यावरण मंजूरी न मिलने के कारण अटके हैं। ऐसे में नई सरकार चाहती है, कि इस मामले में कोई ऐसा रास्ता निकाल जाए, जिससे इन अटके प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल सके।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अटके होने की वजह से बैंक भी ऐसे प्रोजेक्ट को कर्ज देने से बच रहे हैं। उनका मानना है, कि ऐसे प्रोजेक्ट्स को कर्ज देने से उनका कर्ज डूब जाएगा। इन्ही सब मसलों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने वित्त मंत्री से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय कैबिनेट के जरिए रास्ता निकालना चाहता है। जिससे कि तेजी से इन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सके। साथ ही बैंक भी उन्हें कर्ज देने में परहेज न करें। यदि ऐसा होता है, तो निजी क्षेत्र के भी कई अहम प्रोजेक्ट्स को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed