{"_id":"95d04c88-359c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"decline-in-gold-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्त मांग से सोने में नरमी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सुस्त मांग से सोने में नरमी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊंची कीमत के चलते मांग सुस्त पड़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 20 रुपये घटकर 32,430 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 250 रुपये की बढ़त बनाते हुए 62,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक शादी-ब्याह का मौसम होने के बावजूद ऊंची कीमत के कारण बाजार मेें पूछ परख और अदला बदली का कारोबार तेजी पर है, लेकिन नए आभूषणों की खरीद सुस्त बनी हुई है। विदेशों में सोने और चांदी दोनों के भाव मजबूती पर हैं। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोने का भाव 1,731.36 डॉलर प्रति औंस रहा। अमेरिका में सोने का वायदा 1,731.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
चांदी के भाव 33.49 डॉलर प्रति औंस रहे। स्थानीय सराफा कारोबार में सोने के दाम 20 रुपये घटकर 32,430 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी के भाव 250 बढ़कर 62,500 रुपये प्रति किलो हो गए। चांदी सिक्के में एक हजार रुपये की तेजी आई। सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे। गिन्नी के भाव 50 रुपये बढ़कर 25,600 रुपये प्रति हो गए। कारोबारियों का कहना है कि ऊंची कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकी कम है।
विज्ञापन