फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   dbc bank announces third quarter fy 2013 results

डीसीबी बैंक और एक्सिस बैंक का मुनाफा बढ़ा

Tue, 15 Jan 2013 10:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 15 Jan 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
dbc bank announces third quarter fy 2013 results

डेवलपमेंट विकास बैंक लिमिटेड (डीसीबी) का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 26.9 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 15.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। गत 31 दिसंबर को समाप्त अवधि में बैंक की जमा राशि 22 फीसदी उछलकर 7,558 करोड़ रुपये हो गई। जबकि, बैंक का एडवांस 39 फीसदी बढ़कर 5,964 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हाल में बीसीबी बैंक ने तरजीही आवंटन के जरिए 40.23 करोड़ रुपये की टीयर 1 पूंजी जुटाई थी।

विज्ञापन


एक्सिस बैंक का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा
वित्तीय वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 22.2 फीसदी बढ़कर 1,347 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 2012 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1,102.3 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही तिमाही में बैंक की ब्याज से आय 16.6 फीसदी बढ़कर 2,494.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। बैंक के नेट एनपीए 0.33 फीसदी पर ही बरकरार हैं। वहीं रुपये में नेट एनपीए 654.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 678.7 करोड़ रुपये रहे। तिमाही आधार पर एक्सिस बैंक के ग्रॉस एनपीए भी 1.1 फीसदी पर ही बरकरार हैं। रुपये में ग्रॉस एनपीए 2,191 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,275.3 करोड़ रुपये रहे।
विज्ञापन


एस्सार ऑयल का राजस्व 86 फीसदी बढ़ा
एस्सार ऑयल का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल राजस्व 86 फीसदी बढ़कर 25,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि, कंपनी का पिछले वित्तीय वर्ष की समीक्षाधीन अवधि में सकल राजस्व 13,897 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य अवधि में कंपनी का कर पश्चात मुनाफा 32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 362 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ इंडियन बैंक का लाभ बढ़ा

साउथ इंडियन बैंक का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 25.44 फीसदी बढ़कर 128.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 102.24 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्तीय वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान बैंक का कारोबार 16.31 फीसदी बढ़कर 68,490 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 58,884 करोड़ रुपये था। गत 31 दिसंबर को समाप्त अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए 0.68 फीसदी रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 0.24 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed