फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   datawind announces aakash2 project completion

डाटा विंड ने बनाए एक लाख आकाश-2 टैबलेट

Thu, 02 May 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
datawind announces aakash2 project completion

आकाश टैबलेट की सफलता और असफलता की अटकलों के बीच डाटा विंड कंपनी ने आईआईटी बॉम्बे के लिए एक लाख आकाश-2 टैबलेट तैयार कर लिए हैं।

विज्ञापन


सबसे कम दाम पर टैबलेट उपलब्ध कराने का ठेका जीतने वाली कंपनी डाटा विंड ने घोषणा की कि उसने आकाश-1 में कुछ बदलाव करके 98 हजार आकाश-2 टैबलेट तैयार कर लिए हैं।

कंपनी ने कहा कि 12 महीने की वारंटी के साथ आकाश-2 आईआईटी बॉम्बे को दिया गया है। जबकि कंपनी के सुझाव पर दो हजार आकाश-3 टैबलेट भी बनाए गए हैं।

बाजार में इसकी कीमत 2,263 रुपये होगी। आकाश-2 दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट है। भारतीय बाजार में सबसे सस्ता टैबलेट कम से कम पांच हजार रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


सबसे सस्ते टैबलेट आकाश-2 में मल्टी टच स्क्रीन, वन गीगा हर्टज प्रोसेसर और 512 एमबी का रैम है। इसमें चार जीबी मेमोरी उपलब्ध है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टैबलेट वाईफाई के साथ डोंगल भी सपोर्ट करता है। इसमें एंड्रॉयड-4 ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें वीजीए कैमरा, जी सेंसर, इंटरनल माइक्रोफोन, स्पीकर और हेडफोन जैक की भी सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed