फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Daikin plans new mfg unit in India

भारत में नया प्लांट लगाएगी डायकिन

Thu, 16 Oct 2014 08:53 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
 Daikin plans new mfg unit in India

जापान की एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी डायकिन अपनी उत्पादन क्षमता दोगुनी करने के लिए भारत में दूसरा संयत्र लगाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 5 लाख यूनिट है। डायकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर के.जे. जावा ने बताया कि विस्तार के लिए डायकिन का बजट 330 करोड़ रुपये का है। इसमें नई फैक्ट्री की जमीन की लागत शामिल नहीं है।

विज्ञापन


नए प्लांट के आकार के बारे में उन्होंने बताया कि हम अपनी क्षमता दोगुनी करना चाह रहे हैं क्योंकि राजस्थान के नीमराना स्थित हमारा प्लांट अपनी अधिकतम क्षमता के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डायकिन ने बुधवार को भारत के बाजार में कॉमर्शियल एयरकंडीशनिंग के लिए नेक्स्ट जेनरेशन वीआरवी 4 टेक्नोलॉजी लांच किया है और कंपनी वित्त वर्ष 2014-15 में 2,500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद कर रही है।


कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में लगभग 2,200 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था। जावा ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में हम कम से कम 2,500 करोड़ रुपये के राजस्व को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम इससे ज्यादा राजस्व हासिल कर सकते थे लेकिन चुनाव और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रहने के कारण पहली छमाही में ग्रोथ कमजोर रही।



जावा ने बतया कि हम भारत में खुद को एयरकंडीशनर के बाजार में शीर्ष कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए हमारी नई तकनीक वीआरवी 4 बेहद उपयोगी साबित होगी।


इसके जरिए हम सस्ता और दूसरी कंपनियों के एसी की तुलना में 31 से 70 फीसदी तक ऊर्जा की कम खपत करने वाला एसी मुहैया कराएंगे। इससे हमें छोटे शहरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 
  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed