{"_id":"247ff634-746f-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"daikin-industries-ltd-will-lanches-refrigerant-hfc-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाइकिन उतारेगी एचएफसी-32 वाले उपकरण","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दाइकिन उतारेगी एचएफसी-32 वाले उपकरण
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की शीर्ष एयर कंडीशनिंग कंपनी दाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अगली पीढ़ी के रेफ्रिजरेंट एचएफसी32 के इस्तेमाल वाले एयर कंडीशनिंग उपकरण लांच करने की घोषणा की। रेफ्रिजरेंट एचएफसी32 का निर्माण राजस्थान के नीमराणा स्थित कंपनी के संयंत्र में किया गया है। दाइकिन का कहना है कि उसने रेफ्रिजरेंट्स का पर्यावरण पर असर कम करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
दाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया के एमडी कंवल जीत जावा का कहना है कि एचएफसी32 आधारित उत्पाद आर410ए और आर22 रेफ्रिजरेंट्स की तुलना में एक तिहाई कम उत्सर्जन करते हैं और इस तरह ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मददगार हैं। एचएफसी32 स्प्लिट एयर कंडीशनर्स और हीट पंप्स के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
यह परफॉर्मेंस के मामले में आर410ए का अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआत देश में एचएफसी32 के इस्तेमाल वाले घरेलू एयर कंडीशनर्स से हुई थी और अब इसका लक्ष्य व्यावसायिक एयर कंडीशनिंग उपकरण में भी एचएफसी32 के इस्तेमाल का विस्तार करना है।
विज्ञापन