{"_id":"78a13270-8755-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dabur-launches-babul-salt-power-toothpaste","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबर लाया सुपर बबूल सॉल्ट पावर टूथपेस्ट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डाबर लाया सुपर बबूल सॉल्ट पावर टूथपेस्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
देश के प्रमुख टूथपेस्ट ब्रांड डाबर बबूल ने अपने टूथपेस्ट रेंज का विस्तार करते हुए बाजार में सुपर बबूल साल्ट पावर टूथपेस्ट लांच किया है। कंपनी के मार्केटिंग अध्यक्ष (ओरल केयर) राणा बनर्जी ने बताया कि सुपर बबूल साल्ट पावर देश का ऐसा पहला प्राकृतिक टूथपेस्ट है, जिसमें नमक और बबूल जैसे दो प्राकृतिक घटकों का मिश्रण हैं।
विज्ञापन
यह मसूड़ों की दिक्कतें दूर करने और दांतों को मजबूत बनाने में लाभकारी है। इसके अलावा, डाबर ने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को सुपर बबूल साल्ट पावर टूथपेस्ट का ब्रांड एंबेस्टर बनाया है।
विज्ञापन
यह टूथपेस्ट 40 ग्राम, 100 ग्राम और 200 ग्राम के तीन पैक में उपलब्ध होंगे। जिनकी कीमत क्रमश: 10 रुपये, 28 रुपये और 44 रुपये होगी। कंपनी ने इन पैकों पर शुरुआती प्रमोशनल ऑफर भी रखा है।
विज्ञापन