{"_id":"dec958fe-45b3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cyrus-mistry-appointed-chairman-of-tata-motors","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइरस मिस्त्री टाटा मोटर्स के चेयरमैन नियुक्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
साइरस मिस्त्री टाटा मोटर्स के चेयरमैन नियुक्त
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 14 Dec 2012 11:32 AM IST
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने साइरस पी. मिस्त्री को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। मिस्त्री का कार्यकाल समूह के मुखिया रतन एन. टाटा के सेवानिवृत्त होने के बाद 28 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक टाटा मोटर्स बोर्ड के निदेशकों ने साइरस मिस्त्री को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। 28 दिसंबर 2012 को रतन टाटा की सेवानिवृत्ति के बाद मिस्त्री का कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड ने टाटा को चेयरमैन एमेरिटस सम्मान देने भी फैसला किया है।
विज्ञापन
इससे पहले, मिस्त्री को कंपनी बोर्ड का डिप्टी चेयरमैन बनाया गया था। मिस्त्री 2006 से टाटा संस के निदेशक हैं और पिछले नवंबर में उन्हें डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन