फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Cyber ??crime biggest threat to businesses

साइबर क्राइम कारोबार के लिए बड़ा खतरा

Mon, 21 Jul 2014 09:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 21 Jul 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??crime biggest threat to businesses

देशभर में कारोबार के लिए साइबर क्राइम एक बड़ा खतरा बन चुका है। केपीएमजी के एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। सर्वे में शामिल 89 फीसदी कार्यकारियों का मानना है कि साइबर हमले न केवल वित्तीय सौदों को नुकसान पहुंच सकते हैं, बल्कि वे कंपनी की ब्रांड वैल्यू और साख के लिए भी घातक हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में वैश्विक साइबर क्राइम के तौर तरीकों में अप्रत्याशित बदलाव आया है। साइबर अपराधी अब अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें साइबर सुरक्षा की व्यापक जानकारी भी है। भारत भी ऐसे साइबर हमलों के निशाने पर है। ‘साइबर क्राइम सर्वे 2014’ के मुताबिक 89 फीसदी लोगों ने कहा कि साइबर क्राइम एक बड़ा खतरा बन चुका है। इस सर्वे में देशभर से 170 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सर्वे में शामिल करीब 51 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि उनके कारोबार की प्रकृति के लिहाज से वह साइबर हमलावरों के आसान शिकार बन सकते हैं। इन 51 फीसदी में से करीब 68 फीसदी ने कहा कि नियमित तौर पर साइबर क्राइम के चेतावनी की निगरानी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केपीएमजी इंडिया के पार्टनर एवं हेड (फारेंसिक सर्विसेज) संदीप धूपिया का कहना है कि उत्पादों की सहज आपूर्ति के लिए कंपनियों की इंटरनेट पर निर्भरता तेजी से बढ़ी है। हालांकि, तकनीक की इस सहूलियत से साइबर क्राइम का खतरा भी पैदा हुआ है।


सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने माना कि साइबर हमलों का खतरा बाहरी स्रोतों से आता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि कंपनियां संस्थान के भीतर भी उन लोगों पर निगरानी बनाए रखें, जो गलत तरीके से या पेशेवर साठगांठ से संवेदनशील सूचनाएं हासिल करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed