फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   customer can get subsidy on lpg

ग्राहकों को मिलेगी रसोई गैस पर सब्सिडी

Sat, 31 May 2014 03:34 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
customer can get subsidy on lpg

रसोई गैस सब्सिडी का पैसा सीधे ग्राहकों के खातों में पहुंचाने की योजना एक बार फिर शुरू हो सकती है। मोदी सरकार एलपीजी सब्सिडी के सीधे भुगतान के पक्ष में है लेकिन इस बार योजना को पूरी तैयारी के साथ लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


डीबीटीएल की समीक्षा के लिए बनी विशेषज्ञ समिति ने भी शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंप दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने अमर उजाला को बताया कि सरकार सैद्धांतिक तौर पर सुधार, तकनीक की मदद से बेहतर गवर्नेंस और पारदर्शिता की पक्षधर है।
विज्ञापन


राजस्थान और गोवा में एलपीजी सब्सिडी का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के प्रयोग सफल रहे हैं। लेकिन जिस तरह यूपीए सरकार ने आधी-अधूरी तैयारियों के साथ यह योजना शुरू की थी, वह गलती हम नहीं दोहराएंगे। प्रधान ने बताया कि डीबीटीएल पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आई है। इसके सुझावों पर विचार करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी आधार कार्ड की अनिवार्यता पर रोक

customer can get subsidy on lpg

जून, 2013 से यूपीए सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों में एलपीजी सब्सिडी पहुंचाने की योजना शुरू की थी। लेकिन तमाम शिकायतों के बाद यह योजना बीच में ही रोकनी पड़ी।

उधर, सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद पूरी योजना ही खटाई में पड़ चुकी है।

पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार आधार को अनिवार्य बनाए बगैर गैस सब्सिडी के सीधे भुगतान की नई योजना शुरू कर सकती है। लेकिन इसके लिए अधिकांश एलपीजी ग्राहकों तक बैंकों की पहुंच होने का इंतजार करना पड़ेगा।

गैस कीमतों पर नए सिरे से विचार

customer can get subsidy on lpg

प्राकृतिक गैस की नई कीमतें लागू करने के मुद्दे पर मोदी सरकार नए सिरे से विचार कर सकती है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि इस मामले पर वित्त और कानून मंत्रालय से विचार-विमर्श किया जाएगा।

मंत्रालय प्राकृतिक गैस की कीमतों को लेकर एक नई नीति बनाने की तैयारी भी कर रहा है। महंगाई घटाने के पीएम के एजेंडे को देखते हुए मंत्री भी आम आदमी को राहत पहुंचाने की कोशिशों में हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि एलपीजी और केरोसिन की जन आपूर्ति में सुधार पर वह खास ध्यान देंगे। उन्होंने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 से घटाने की अटकलों को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed