फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   crude oil descended below 108 dollars a barrel

कच्चा तेल 108 डालर प्रति बैरल से भी नीचे उतरा

Thu, 20 Sep 2012 03:29 PM IST
सिंगापुर/एजेंसी
सिंगापुर/एजेंसी Updated Thu, 20 Sep 2012 03:29 PM IST
विज्ञापन
crude oil descended below 108 dollars a barrel
दुनिया के दूसरे बडे़ तेल उपभोक्ता देश चीन में विनिर्माण गतिविधियों के धीमा पड़ने और प्रमुख तेल उत्पादक देश सऊदी अरब की कीमतों को काबू में रखने की घोषणा के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चा तेल 108 डालर प्रति औंस से भी नीचे उतर आया। सिंगापुर में कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा 1071.84 डालर प्रति औंस रहा। अमेरिकी स्वीट क्रूड का अक्टूबर वायदा भी 90.97 डालर प्रति औंस के भाव पर रहा। इन दोनों का यह करीब डेढ़ महीने का न्यूनतम स्तर है।
विज्ञापन


तेल कारोबारियों के मुताबिक सऊदी अरब की तेल के भावों को सामान्य स्तर पर लाने की घोषणा से कच्चे तेल पर लगातार दबाव पड़ रहा है। इसके अलावा चीन में विनिर्माण गतिविधियों में आयी सुस्ती ने भी दूसरे बडे़ तेल उपभोक्ता देश में ईंधन की खपत कम होने की आशंका पैदा कर दी है। कारोबारियों के मुताबिक दुनिया के सबसे बडे़ तेल उपभोक्ता देश अमेरिका में तेल भंडारण के बढ़े हुए आंकडों ने भी कच्चे तेल के बाजार को प्रभावित किया है। गत सप्ताह अमेरिका के सुरक्षित तेल भंडार में 85 लाख बैरल की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। कच्चे तेल के लिए यह सप्ताह निराशाजनक साबित हुआ है।
विज्ञापन


सप्ताह के चारों दिन कच्चे तेल के भाव नकारात्मक स्तर पर रहे हैं। इसी का असर है कि चार दिनों में ही कच्चा तेल करीब 10 डालर प्रति औंस की गिरावट झेल चुका है। सीरिया और ईरान जैसे तेल उत्पादक देशों को लेकर बना अंतर्राष्ट्रीय असमंजस भी इस गिरावट पर लगाम नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed