फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   creams, shampoos and sports material prices increased in up

यूपी में महंगे हुए क्रीम, शैंपू व स्पोर्ट्स सामग्री

Fri, 12 Oct 2012 02:16 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 12 Oct 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
creams, shampoos and sports material prices increased in up

महंगाई की मार झेल रही जनता को फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार भी आम जनता पर महंगाई का बोझ लादते जा रही है। राज्य सरकार ने रोजमर्रा की जरूरत में शामिल वस्तुओं शहद, क्रीम, शैंपू, लकड़ी के खिलौने, स्पोर्ट्स फुट वियर, फिजिकल एक्सरसाईजर समेत कई वस्तुओं पर वैट की दरें बढ़ाने के साथ अतिरिक्त कर लगा दिया है। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर संजीव नायर ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए वैट की नई दरें गुरुवार से प्रभावी कर दी हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दरों में वृद्धि की मंजूरी 25 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक में पहले ही दे चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने कर मुक्त शहद को वैट के दायरे में ला दिया है। शहद पर अब 4 फीसदी वैट व 1 फीसदी अतिरिक्त कर मिलाकर कुल 5 फीसदी टैक्स लगेगा। दवाओं की श्रेणी में आने वाले मेडिकेटेड सोप, शैंपू, एंटीसेप्टिक क्रीम, फेस क्रीम, मसाज क्रीम, आई जेल और हेयर ऑयल को इससे बाहर करते हुए इन पर 14 फीसदी टैक्स लगा दिया है। इन उत्पादों से पहले 5 प्रतिशत टैक्स लिया जाता था। इसी तरह बन, रस्क, ब्रेड, आटा, मैदा, सूजी, बेसन, गुड़, भेली, खाने युक्त राब, गुड़, दलिया पर भी 14 फीसदी टैक्स लगेगा।
विज्ञापन


लड़की के खिलौने, स्पोर्ट्स गुड्स, स्पोर्ट्स फुट वियर, फिजिकल एक्सरसाईजर और फिटनेस इक्विपमेंट्स, प्लाईवुड, फ्लश डोर व ब्लॉक बोर्ड पर टैक्स 4 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह पिग आयरन, स्पज आयरन एवं कास्ट आयरन पर माल के मूल्य का 5 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन वस्तुओं पर नई दर के आधार पर टैक्स की वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed