{"_id":"1bce5a8a1204f05387d95bf5cd3e74d0","slug":"cover-gap-between-jan-dhan-accs-and-rupay-cards-disbursed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-धन खातों व रुपे कार्ड वितरण में अंतर पाटें बैंक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जन-धन खातों व रुपे कार्ड वितरण में अंतर पाटें बैंक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 17 Dec 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले खातों और खाताधारकों को आवंटित किए जा रहे रुपे कार्ड के बीच के अंतर को खत्म करें। जन-धन योजना के अंतर्गत 8.76 करोड़ से अधिक खाते खुल चुके हैं जबकि अब तक केवल 5.78 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड ही जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक बयान के अनुसार बैंक जमा और बचत के बारे में ग्राहकों को प्रोत्साहित और शिक्षित करने के लिए पासबुक और रुपे डेबिट कार्ड जारी करें। सभी बैंकों से कहा गया है कि वह जन-धन खातों और रुपे कार्ड वितरण के बीच के अंतर को जल्द से जल्द खत्म करें।
विज्ञापन
इस योजना की समीक्षा के दौरान वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराग जैन के नेतृत्व में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश बैंकों को जारी किए गए। शिकायतों का तीन दिन में निपटारा करने के लिए बैंकों को एक सिस्टम बनाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन