{"_id":"cf275ca60305fb45248af8ab23164a92","slug":"court-ruled-fines-on-samsung","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग पर लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सैमसंग पर लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना
एजेंसी/कैलिफोर्निया
Updated Fri, 22 Nov 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को अमेरिकी अदालत ने अमेरिकी कंपनी एप्पल के आईफोन और आईपैड की पेटेंट तकनीक का इस्तेमाल करने के आरोप में 29 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अदालत के इस निर्णय में सैमसंग के 13 पुराने उपकरणों को शामिल किया गया है। इससे पूर्व जांच के दौरान पाया गया था कि सैमसंग के 26 उत्पादों में एप्पल द्वारा पेटेंट कराई गई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई कर रही इससे पहले की अदालत ने सैमसंग को 1.05 अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन अमेरिकी जिला जज लूसी कोह ने सुनवाई के दौरान 45 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
इस मामले की अगली सुनवाई अगले मार्च 2014 में होनी है। अदालत में सुनवाई के दौरान एप्पल ने कहा कि सैमसंग के एंड्रायड फोन में उसके आईफोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जबकि सैमसंग पहले से ही एप्पल पर उसकी तकनीक चुराने का आरोप लगातर रही है।
सैमसंग के वकील विलियम प्राइस ने कहा कि एप्पल अपने पेटेंट की व्यापकता का गलत अर्थ लगा रहा है क्योंकि वर्तमान में बाजार में कई स्मार्ट फोन आयताकार रूप में मौजूद हैं।
हालांकि एप्पल के अधिवक्ता विलियम ली ने अदालत में कहा कि सैमसंग एप्पल की तकनीक का इस्तेमाल करके ही स्मार्ट फोन बाजार में गत तीन वर्षों से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
सैमसंग दो बार इस मामले की सुनवाई बंद करने की गुहार लगा चुका है, लेकिन अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी।