फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   cost came down but atm gets costlier

सुरक्षा लागत घटी लेकिन एटीएम हुआ महंगा

Sun, 17 Aug 2014 11:18 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली Updated Sun, 17 Aug 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
cost came down but atm gets costlier

बैंकों ने एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर दो तरफा फायदा उठा लिया है।

विज्ञापन


एक तरफ आरबीआई से सुरक्षा के लिए खर्च बढ़ने का दावा कर उपभोक्ताओं के लिए एटीएम इस्तेमाल महंगा कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ गार्ड रखने की जगह इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम लगाने की तैयारी कर ली है। इसके जरिए वह गार्ड रखने की तुलना में खर्च घटा कर 60-70 फीसदी कर लेंगे। यानी ग्राहक तो सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर बैंकों को ज्यादा शुल्क देगा, लेकिन बैंक अपनी लागत बचा लेंगे।

बैंक 1 नवंबर से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद में दूसरे बैंक के प्रति माह 3 से ज्यादा बार एटीएम इस्तेमाल पर करने पर उपभोक्ता से प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपये ले सकेंगे। अभी 5 ट्रांजैक्शन ग्राहकों के लिए मुफ्त था। इसके अलावा आरबीआई ने बैंकों को खुद के एटीएम इस्तेमाल पर भी 5 के बाद मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा तय करने का अधिकार भी बैंकों को दे दिया है।
विज्ञापन


यानी बैंक का बोर्ड अगर चाहे तो ग्राहकों पर 5 के बाद मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म कर सकता है। यह सब अधिकार बैंकों को आरबीआई ने एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के नाम पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कैसे बचा रहे हैं पैसा
देश में इस समय करीब 1.6 लाख एटीएम हैं। बैंक इनकी सुरक्षा गार्डों के जरिए करते हैं। यदि बैंक 24 घंटे तीन शिफ्ट में गार्ड रखते हैं, तो उस पर करीब 35000-40000 रुपये महीने का खर्च आता है। इसी के नाम पर बैंकों ने आरबीआई पर दबाव डालकर मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा में कटौती करा ली है।

लेकिन अब सरकारी बैंक एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक सहित 10 बैंक ई-सर्विलांस सिस्टम लगाने की कवायद शुरू कर चुके हैं। एसबीआई ने 3000 एटीएम , पीएनबी ने 6000 एटीएम और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 एटीएम के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

 इसके अलावा निजी क्षेत्र के  बैंकों के करीब 10 हजार एटीएम में सर्विलांस सिस्टम लगा दिया है। जिसे आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा एटीएम में लगाने की तैयारी है।

कितना आता है खर्च
एटीएम में ई-सर्विलांस सिस्टम लगाने में करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी सिक्योरेंस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील उदूपा ने अमर उजाला को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम से लागत में 70-80 फीसदी तक कमी आती है। इस समय करीब 10 हजार एटीएम में यह लगाया जा चुका है।


 इनमें से हमारी कंपनी ने करीब 4,500-5,000 एटीएम लगाए है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 24 घंटे एटीएम की निगरानी की सुविधा है। साथ ही एटीएम से छेड़छाड़ करने की स्थिति में टू-वे कम्युनिकेशंस के साथ-साथ बैंक और पुलिस को भी सचेत करने की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed