{"_id":"8d8a2e6ae7fe2f4bd22538a9bd4a106c","slug":"corporates-owe-over-rs-2-46-lakh-cr-in-taxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेट से 2.46 लाख करोड़ के बकाया टैक्स की होगी रिकवरी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कॉरपोरेट से 2.46 लाख करोड़ के बकाया टैक्स की होगी रिकवरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग देश के विभिन्न औद्योगिक समूहों (कॉरपोरेट हाउस) पर बकाया 2.46 लाख करोड़ रुपये के बकाया टैक्स की रिकवरी के लिए रणनीति तैयार कर चुका है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से इस दिशा में कदम भी उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री जेडी सीलम ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी है।
वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि 31 दिसंबर 2013 तक कॉरपोरेट घरानों पर कुल 2,46,416 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। इनमें से 45 कॉरपोरेट ऐसे हैं, जिनपर 500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रत्यक्ष करों की देनदारी बनती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बकाया टैक्स की रिकवरी के लिए उठाए गए कदमों के अलावा आयकर विभाग ने भी बड़े बकाया की वसूली के लिए अलग से एक रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अप्रैल से दिसंबर 2013 की अवधि में सर्च वारंट के जरिए 3,889 कर संबंधी मामलों में जांच-पड़ताल की गई है। इन कार्रवाइयों के तहत 575.08 करोड़ की राशि जब्त की गई है।