{"_id":"cf2bd39a9be9e5597dbda613fd06c952","slug":"corporates-adopt-monuments-cities-in-clean-india-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक धरोहरों को साफ-सुथरा रखेंगे कॉरपोरेट्स","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऐतिहासिक धरोहरों को साफ-सुथरा रखेंगे कॉरपोरेट्स
पण्ाजी/एजेंसी
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को उद्योगों ने मजबूती देने की पहल शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर कई कॉरपोरेट्स ऐतिहासिक धरोहरों को गोद लेने के लिए आगे आए हैं, जिसके तहत वह अपने खर्चे पर उन्हें स्वच्छ रखेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्रीपद नाईक ने बताया कि कॉरपोरेट घरानों ने देशभर में विभिन्न शहरों और ऐतिहासिक धरोहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए केंद्र सरकार के साथ हाथ मिलाया है। ओएनजीसी ताज महल (आगरा), लाल किला (दिल्ली) और पुराना किला (दिल्ली) सहित 12 जगहों को गोद लेने के लिए आगे आई है, जिन्हें वह अपने खर्चे पर साफ-सुथरा रखेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्योगपति और कॉरपोरेट घरानों ने देशभर में विभिन्न शहरों को गोद लेने की भी इच्छा जताई है। कॉरपोरेट घरानों ने जिन जगहों को गोद लिया है, वहां अपने बैनर लगा सकते हैं। नाईक ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के लिए बड़ी संख्या में कॉरपोरेट और उद्योगपतियों के आगे आने का असर अगले एक साल में दिखाई देने लगेगा। गोवा भी उन शहरों की फेहरिस्त में शामिल हैं, जिसे उद्योगपति गोद लेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को स्वयं झाड़ू लगाकर ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की शुरुआत की। इसमें मुख्य मंत्रियों, सांसदों-विधायकों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख हस्तियों सहित लाखों देशवासी शामिल हुए थे।