फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   continued to decline in exports

निर्यात में गिरावट का सिलसिला जारी

Fri, 11 Jan 2013 11:11 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Jan 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
continued to decline in exports

अमेरिका और यूरोपीय बाजारों की मंदी के चलते भारत के निर्यात में गिरावट का सिलसिला जारी है। गत दिसंबर में देश के निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 1.9 फीसदी की कमी आई है, लेकिन यह कमी नवंबर में आई 4.17 फीसदी की गिरावट से कम है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक निर्यात पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.5 फीसदी गिर चुका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस वर्ष के निर्यात लक्ष्य को हासिल करना तो दूर पिछले साल के स्तर को बरकरार रखना भी मुश्किल दिख रहा है।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आयात में 6.26 फीसदी वृद्धि के चलते दिसंबर में कुल 17.6 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ है जो गत नवंबर में हुए 19.3 अरब डॉलर के व्यापार घाटे से कम है। लेकिन चालू वित्त वर्ष का कुल व्यापार घाटा बढ़कर 147 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। दिसंबर में तेल आयात में करीब 23 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि गैर तेल आयात में करीब एक फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन


दिसंबर के दौरान व्यापार घाटे के अपेक्षाकृत कम होने से सरकार को थोड़ी राहत मिली है। वाणिज्य सचिव एसआर राव का कहना है कि निर्यात में गिरावट का सिलसिला कुछ थमा है। इंजीनियरिंग समेत सभी क्षेत्रों में कुछ सुधार हुआ है। उधर, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (फिओ) के अध्यक्ष रफीक अहमद का कहना है कि दिसंबर के निर्यात में गिरावट का दो फीसदी के अंदर सीमित रहना कुछ उम्मीद जगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के बाकी महीनों में स्थिति सुधरने के आसार दिख रहे हैं। फिर भी मौजूदा स्थितियों को देखते हुए इस साल का निर्यात पिछले साल के बराबर रहना भी मुश्किल लग रहा है। उनका मानना है कि करीब 147 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुके व्यापार घाटे से रुपये पर दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed