फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   consumer is not interesting to taking auto loan

लोन लेकर गाड़ी लेने वालों की भीड़ छंटी

Mon, 28 Oct 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
consumer is not interesting to taking auto loan

त्योहार भी वाहनों की बिक्री की रफ्तार नहीं दिला पा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस बार गाड़ियों के लिए कर्ज की मांग में बढ़ोतरी पिछले साल के मुकाबले कम रही है।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के अनुसार मार्च से सितंबर तक वाहनों के लिए कर्ज की रफ्तार केवल 6.7 फीसदी की दर से बढ़ी है। साल 2012 में यह दर 8.4 फीसदी रही थी।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2013 में वाहन लोन का आउटस्टैण्डिंग 1,111 अरब रुपए का था, जो कि सितंबर तक केवल 75 अरब रुपये बढ़ा है।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एसोसिएशन सिआम के आंकड़ों के अनुसार साल 2013 के अप्रैल से सितंबर महीने में कारों की बिक्री में 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जो कि साल 2002-03 के बाद किसी वित्त वर्ष के पहले छह महीने की सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed