{"_id":"7f5f3bf4-59b3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"consumer-goods-and-pharma-sectors-will-result-in-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंज्यूमर गुड्स और फार्मा सेक्टर के परिणाम रहेंगे शानदार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कंज्यूमर गुड्स और फार्मा सेक्टर के परिणाम रहेंगे शानदार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीसरी तिमाही के परिणामों का समय आ गया है। आईडीएफसी सिक्योरिटीज रिसर्च का मानना है कि इस तिमाही में कंज्यूमर गुड्स, फार्मा और ऑटोमोबाइल सेक्टर शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कंज्यूमर गुड्स: इस सेक्टर में हुई कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कर पूर्व लाभ 16 फीसदी के स्तर पर रह सकता है।
फार्मा: माना जा रहा है कि वार्षिक आधार पर इस सेक्टर के कारोबार में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी रहेगी। अमेरिका से मांग निकलने और रुपये में कमजोरी के कारण इस सेक्टर की लाभप्रदता में भी बढ़ोतरी रहेगी।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल: त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद आईडीएफसी ने पाया कि डाटा में शामिल आठ कंपनियों में से छह कंपनियों की आय में कमी आ सकती है। इसी तरह की स्थिति दूसरी तिमाही में भी थी। टाटा मोटर्स को एकल कंपनी के आधार पर घाटा रहा, हीरो के मुनाफे में गिरावट आई और अधिक टैक्स के कारण बजाज भी दबाव में रही।
विज्ञापन