{"_id":"658224426700863881b066f3f34c5b78","slug":"companies-mopped-up-12-151-crore-through-qip","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनियों ने क्यूआईपी से जुटाए 12,151 करोड़ रुपये ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कंपनियों ने क्यूआईपी से जुटाए 12,151 करोड़ रुपये
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कंपनियों ने 2014 की अप्रैल-जून की अवधि में संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी करके 12,151 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन
यह रकम पिछले वर्ष की समान अवधि में भारतीय कंपनियों द्वारा जुटाई गई रकम से 10 गुना अधिक है। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत होने का संकेत मिलता है।
प्राइम डाटाबेस की रिपोर्ट के अनुसार क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए कंपनियों ने 2013-14 के अप्रैल-जून अवधि में 1,222 करोड़ रुपये जुटाए थे, जो मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़ कर 12,151 करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि 2012-13 की पहली तिमाही में एक भी क्यूआईपी जारी नहीं किया गया था। वहीं 2014-15 की पहली तिमाही में छह क्यूआईपी जारी किए गए थे, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में तीन क्यूआईपी जारी किए गए थे। सबसे बड़ा क्यूआईपी रिलायंस कम्युनिकेशंस का 4,808 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन