फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   companies made big bets on festive season

त्योहार के सीजन पर कंपनियों ने लगाए बड़े दांव

Mon, 23 Sep 2013 01:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
companies made big bets on festive season

मांग में कमी से परेशान कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री इस बार त्योहारों पर बढ़ा दांव लगा रही है। कंपनियों के अनुसार त्योहार एक बार फिर ग्राहकों की सुस्ती को तोड़ेंगे।

विज्ञापन


कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए जहां आकर्षक गिफ्ट देने की तैयारी में हैं, वहीं ब्रिकी को बढ़ाने के लिए आसान फाइनेंस स्कीम की भी मार्केटिंग जोर-शोर से कंपनियां करने वाली हैं।
विज्ञापन


कंपनियों ने इस बार अपने मार्केटिंग बजट में 30-40 फीसदी का इजाफा केवल अक्तूबर और नवंबर महीने के लिए किया है, जिससे नवरात्र, दीवाली आदि त्योहारों में बिक्री में 20-25 फीसदी तक इजाफा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड सेल्स प्रमुख संजीव अग्रवाल के अनुसार कंपनी त्योहारों में प्रमुख रूप से फ्लैट पैनल टीवी पर (एलसीडी, एलईडी, प्लाज्मा) जोर दे रही है।

इसके लिए कंपनी ने 100 करोड़ रुपए के मार्केटिंग बजट का 30 फीसदी हिस्सा त्योहारों के दौरान खर्च करने का फैसला किया है।

कंपनी फ्री गिफ्ट की जगह जरूरतों को देखते हुए ग्राहकों के लिए ऑफर लाएगी। एलजी इंडिया इस साल त्योहारों में 20 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद कर रही है।

वीडियोकॉन के सीओओ सीएम सिंह के अनुसार उनकी कंपनी ग्राहकों को त्योहारों के दौरान खरीदारी पर निश्चित गिफ्ट पाने का ऑफर देगी।

इसके तहत मोबाइल फोन से लेकर आयरन, इंडक्शन कुकर, हेयर ड्रायर, घड़ी आदि गिफ्ट ग्राहकों को मिलेंगे। कंपनी त्योहारों के दौरान 30-40 दिन में मार्केटिंग के ऊपर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

हायर इंडिया की मार्केटिंग प्रमुख शांता राय संजीव के अनुसार कंपनी इस बार त्योहारों के लिए मार्केटिंग बजट में 50-60 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ग्राहकों को इस साल कई सारे आकर्षक गिफ्ट देने की तैयारी है। ग्राहकों को खरीदारी पर निश्चित गिफ्ट मिलेंगे।


सैमसंग इंडिया ने इसी तरह ओणम के दौरान होम अप्लायंसेज और फ्लैट पैनल टीवी आदि की खरीदारी पर होम थिएटर, डीवीडी प्लेयर, यूएसबी पेन ड्राइव, माइक्रोवेव के लिए कुक एंड कैरी किट जैसे गिफ्ट देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed